👉 PM Awas Yojana 2026: नई लाभार्थी List जारी, घर बनाने के लिए पैसा मिलना शुरू
पीएम आवास योजना 2026 के बारे में जाने :
पीएम आवास योजना 2026 के बारे में जाने :आज भी हमारे देश में कई लोग ऐसे हैं जो कच्चे या कमजोर घरों में रहने को मजबूर हैं। बारिश, सर्दी और गर्मी के मौसम में पूरे परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस योजना में सरकार घर बनाने या पक्का घर लेने के लिए पैसे की मदद देती है। गाँव के लोगों के लिए PM Awas Yojana Gramin और शहर वालों के लिए PM Awas Yojana Urban चलाई जाती है। कई बार सही जानकारी समय पर नहीं मिल पाती, जिस वजह से लोग सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं उठा पाते। अगर आप भी किराये या कच्चे घर में रह रहे हैं, तो यह योजना आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकती है।
इसी को ध्यान में रखते हुए, इस लेख में हम पीएम आवास योजना 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी आसान और सीधी भाषा में बता रहे हैं, ताकि आपको कहीं और जानकारी ढूंढने की जरूरत न पड़े। यह लेख बिल्कुल ऐसे सरल भाषा में लिखा गया है जैसे आपका कोई अपना दोस्त आपको समझा रहा हो। इसमें नई लाभार्थी List से जुड़े अपडेट, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आम गलतियों के बारे में साफ-साफ जानकारी दी गई है, ताकि आप सही समय पर सही फैसला ले सकें।
पीएम आवास योजना से जुड़े कुछ जरूरी तथ्य
- यह योजना खास उन लोगों के लिए है जिनके पास अपना पक्का घर नहीं है।
- घर बनाने या खरीदने के लिए सरकार की तरफ से पैसों की मदद मिलती है।
- ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों के लोग इस योजना का फायदा ले सकते हैं।
- इससे परिवार की रोज़मर्रा की ज़िंदगी ज्यादा सुरक्षित और बेहतर होती है।
- आवेदन की प्रक्रिया आसान है, जिसे कोई भी आराम से समझ सकता है।
योजना का Overview
| योजना का नाम | पीएम आवास योजना 2026 |
|---|---|
| विभाग | आवास और शहरी मामले मंत्रालय |
| वर्ष | 2026 |
| लाभ राशि | ₹1.20 लाख से ₹1.50 लाख तक |
| आवेदन का माध्यम | Online / Offline |
| अंतिम तिथि | अभी घोषित नहीं |
| ऑफिशियल वेबसाइट | pmaymis.gov.in |
योजना के लिए पात्रता
- ✅ यदि आपके पास पहले से पक्का घर नहीं है, तो आप पात्र माने जाएंगे।
- ✅ यदि आप भारत के नागरिक हैं।
- ✅ यदि आपके परिवार का नाम सामाजिक-आर्थिक सर्वे (SECC) में दर्ज है।
- ✅वार्षिक आय के आधार पर EWS (\(<3\) लाख), LIG (\(3-6\) लाख), या MIG (\(6-18\) लाख) श्रेणी में होना चाहिए।
- ❌ यदि आप पहले किसी सरकारी आवास योजना का लाभ ले चुके हैं, तो आप पात्र नहीं होंगे।
- ❌ यदि आपके परिवार के पास पहले से पक्का मकान है, तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
यह योजना देश के सभी राज्यों में रहने वाले ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों के लिए लागू है।
Udyogini Yojana 2025-26 महिलाओं को मिलेगा ₹3 लाख का लोन ऐसे करें आवेदन Apply Online
आवश्यक दस्तावेज (Important Document)
- ✅आधार कार्ड (Aadhaar Card) – पहचान के लिए
- ✅बैंक पासबुक (Bank Passbook) – पैसे के लिए
- ✅निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate)
- ✅आमदनी प्रमाण पत्र (Income Certificate EWS/LIG के लिए)
- ✅पैन कार्ड/वोटर ID (पहचान का प्रमाण)
- ✅मोबाइल नंबर
- ✅फोटो
पीएम आवास योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
अगर आप पीएम आवास योजना 2026 का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आवेदन करना जरूरी है। अच्छी बात ये है कि आवेदन की प्रक्रिया ज्यादा मुश्किल नहीं है। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से अप्लाई कर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल pmaymis.gov.in वेबसाइट पर जाएं

-
वहाँ “Citizen Assessment / Apply” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।


-
आधार नंबर डालकर वेरिफिकेशन करें।

- अपनी पर्सनल जानकारी और पता सही-सही भरें।
- बैंक डिटेल और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और रजिस्ट्रेशन नंबर संभाल कर रख लें।
ऑफलाइन तरीका:
- अगर ऑनलाइन अप्लाई करने में दिक्कत हो रही है, तो आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC)
- अपने नजदीकी CSC सेंटर या ग्राम पंचायत/नगर पालिका ऑफिस जाएं।
- वहाँ फॉर्म भरवाएं और जरूरी दस्तावेज जमा करें।
- रसीद या आवेदन संख्या जरूर ले लें।
पीएम आवास योजना 2026: नई लाभार्थी सूची जारी
पीएम आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) 2026 : नई लाभार्थी सूची जारी
पीएम आवास योजना 2026 की नई लाभार्थी सूची अब जारी कर दी गई है। जिन लोगों ने इस योजना के लिए पहले आवेदन किया था, वे अब ऑनलाइन अपना नाम चेक कर सकते हैं। सरकार ने इसके लिए rhreporting पोर्टल पर सुविधा दी है, जिससे लोग घर बैठे ही यह देख सकें कि उनका नाम लिस्ट में आया है या नहीं।
अगर आपका नाम सूची में है, तो आपको घर बनाने के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक मदद मिलेगी। वहीं, जिनका नाम अभी नहीं आया है, वे आगे आने वाली सूची का इंतजार कर सकते हैं या अपनी जानकारी दोबारा चेक कर सकते हैं।सरकार ने लाभार्थियों की लिस्ट देखने के लिए rhreportingपोर्टल पर सुविधा दी है, ताकि लोग घर बैठे ही स्टेटस देख सकें।
rhreporting पोर्टल पर लिस्ट कैसे देखें? (Step-by-Step तरीका)
अगर आप PM Awas Yojana (Gramin) की लाभार्थी सूची देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- चरण 1:
सबसे पहले PM Awas Yojana Gramin की आधिकारिक वेबसाइट
👉 pmayg.dord.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट खुलने के बाद ऊपर दिए गए Menu में से AwaasSoft विकल्प पर क्लिक करें।
- चरण 2:
AwaasSoft पर क्लिक करते ही एक ड्रॉपडाउन मेनू खुलेगा।
इसमें से Reports के ऑप्शन पर क्लिक करें।
अब आपके सामने rhreporting पोर्टल खुल जाएगा।
- चरण 3:
पेज को नीचे स्क्रॉल करें और
“H. Social Audit Reports” सेक्शन में जाकर
“Beneficiary details for verification” वाले लिंक पर क्लिक करें।

क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।
यहाँ आपको नीचे दी गई जानकारी चुननी होगी:
-
राज्य
-
जिला
-
ब्लॉक
-
गांव
-
वित्तीय वर्ष
इसके बाद PMAY-G योजना को चुनें और दिया गया कैप्चा भरें।आप सभी को कुछ ऐसा इंटरप्रेस दिखेगा

अब “Submit” बटन पर क्लिक करें।
सबमिट करते ही आपके सामने PM Awas Yojana Gramin की लाभार्थी सूची खुल जाएगी।
अगर चाहें तो नीचे दिए गए “Download” बटन पर क्लिक करके लिस्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं।
PM Awas Yojana मोबाइल ऐप का भी इस्तेमाल
-
💡 आप चाहें तो AwaasApp मोबाइल ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो Google Play Store पर आसानी से मिल जाता है। इस ऐप से भी PMAY-G की लाभार्थी सूची देखी जा सकती है।
-
💡 इस योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में घर बनाने के लिए सरकार की ओर से करीब ₹1,20,000 की मदद दी जाती है। वहीं पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को लगभग ₹1,30,000 की सहायता मिलती है।
-
💡 अगर आपका नाम अभी लिस्ट में नहीं दिख रहा है, तो आप अपनी ग्राम पंचायत या ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) से संपर्क करके जानकारी ले सकते हैं।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
प्रश्न 1: PM Awas Yojana 2026 किन लोगों के लिए है?
👉 यह योजना उन लोगों के लिए है जिनके पास खुद का पक्का मकान नहीं है।
प्रश्न 2: योजना का पैसा कब मिलता है?
👉 लाभार्थी सूची में नाम आने के बाद राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
प्रश्न 3: अगर आवेदन रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें?
👉 अपनी जानकारी ध्यान से जांचें और गलती ठीक करके फिर से आवेदन करें।
प्रश्न 4: एक परिवार से कितने लोग आवेदन कर सकते हैं?
👉 एक परिवार से केवल एक ही आवेदन मान्य होता है।