
टाटा स्कॉलरशिप 2026: 8वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिलेंगे ₹12,000! टाटा पंख स्कॉलरशिप का फॉर्म ऐसे भरें–
TATA Pankha scholarship 2026 उन स्टूडेंट्स के लिए एक बेहतरीन मौका है जो पढ़ाई में अच्छे और मेधावी हैं लेकिन पैसों की कमी की वजह से आगे नहीं बढ़ पा रहे। अगर आप 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या ITI जैसे किसी कोर्स में पढ़ रहे हैं, तो आपके लिए यह एक सुनहरा मौका है। इस स्कॉलरशिप के जरिए आपकी पढ़ाई का खर्च काफी हद तक कम हो सकता है। यह स्कॉलरशिप टाटा कैपिटल और टाटा ट्रस्ट द्वारा चलाई जा रही योजना है और इसका मकसद गरीब और जरूरतमंद परिवारों के मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने में मदद करना है।
इस योजना के तहत 11वीं और 12वीं के छात्रों को उनके कोर्स की फीस का 80% तक या अधिकतम ₹10,000 से ₹12,000 की आर्थिक मदद मिलती है, जबकि ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और ITI करने वाले छात्रों को ₹12,000 से ₹18,000 तक की स्कॉलरशिप राशि मिल सकती है। यह पूरा कार्यक्रम टाटा ग्रुप की CSR पहल का हिस्सा है, जिसके जरिए अब तक हजारों छात्रों को पढ़ाई के लिए सपोर्ट मिल चुका है। इस स्कॉलरशिप का सीधा सा उद्देश्य यही है कि कोई भी बच्चा सिर्फ पैसों की कमी की वजह से अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े और अपने सपनों को पूरा कर सके। आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी रखी गई है।
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| स्कॉलरशिप का नाम | टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025–26 |
| किसके द्वारा | टाटा कैपिटल लिमिटेड (Tata Capital Limited) |
| स्कॉलरशिप का टाइप | मेरिट कम मीन्स बेस्ड (यानि मार्क्स और परिवार की आर्थिक स्थिति – दोनों के आधार पर) |
| कौन-कौन अप्लाई कर सकता है? | सिर्फ भारतीय नागरिक। जो स्टूडेंट्स फिलहाल क्लास 11 या 12, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा/ITI या किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज/संस्थान से प्रोफेशनल ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन (जैसे मेडिसिन, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, क्वांटम फिजिक्स आदि) कर रहे हैं। पिछले साल/सेमेस्टर में कम से कम 60% मार्क्स (प्रोफेशनल कोर्स वालों के लिए 80%) जरूरी। परिवार की सालाना इनकम सभी सोर्स मिलाकर ₹2.5 लाख या उससे कम होनी चाहिए। टाटा कैपिटल और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र नहीं हैं। |
| क्लास 11–12 के लिए कितनी राशि मिलेगी? |
|
| ग्रेजुएशन/डिप्लोमा/ITI के लिए राशि | 60%–80%: फीस का 80% तक या अधिकतम ₹12,000 81%–90%: फीस का 80% तक या अधिकतम ₹15,000 91%+ : फीस का 80% तक या अधिकतम ₹18,000 |
| मैक्सिमम स्कॉलरशिप अमाउंट | ट्यूशन फीस का 80% तक (लेकिन अधिकतम ₹1 लाख से ज्यादा नहीं) |
| आवेदन कैसे करें? | Buddy4Study पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा |
| डायरेक्ट अप्लाई लिंक | यहां क्लिक करें |
| एकेडमिक सेशन | 2025–26 |
Note: हेल्पलाइन नंबर 011-430-92248 पर संपर्क करें या ईमेल pankh@buddy4study.com भेजें।
👉 TATA Pankha Scholarship 2026 : Important Documents
-
आधार कार्ड
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
प्रवेश का प्रमाण (स्कूल/कॉलेज का पहचान पत्र/प्रमाणिकता प्रमाण पत्र, आदि)
-
मार्कशीट (Passing year marksheet)
-
आय प्रमाण पत्र
-
एडमिशन प्रूफ
-
फीस रसीद
-
बैंक डिटेल्स
- Mobile Number
- Email ID
📝 👉 TATA Pankha Scholarship 2026 आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Process)
1st Step:
सबसे पहले Buddy4Study की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और अपना अकाउंट रजिस्टर करें।
2nd Step:
लॉगिन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
इसमें अपनी पर्सनल डिटेल्स, शैक्षणिक जानकारी और परिवार की आय (Income Details) सही-सही भरें।
3rd Step:
अब जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें:
-
आधार कार्ड
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
मार्कशीट
-
आय प्रमाण पत्र
-
एडमिशन प्रूफ
-
फीस रसीद
-
बैंक डिटेल्स
4th Step:
फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार पूरा Preview अच्छे से चेक कर लें कि कोई गलती तो नहीं है।
5th Step:
सब कुछ सही लगे तो फॉर्म को Final Submit कर दें।
📌 चयन प्रक्रिया (Selection Process)
6th Step:
सबसे पहले आवेदन करने वाले छात्रों की Shortlisting की जाती है।
7th Step:
शॉर्टलिस्ट होने पर आपके Documents का Verification होगा।
8th Step:
कुछ मामलों में Interview/Telephonic Interaction भी हो सकता है।
📞 हेल्पलाइन सपोर्ट
9th Step (जरूरत पड़े तो):
अगर आवेदन करते समय कोई दिक्कत आए तो:
-
📞 हेल्पलाइन नंबर: 011-430-92248
-
📧 ईमेल: pankh@buddy4study.com
👉 TATA Pankha Scholarship 2026 – IMPORTANT LINKS
| Link Name | Click Here |
|---|---|
| Online Apply | Official Website |
| Sarkari Yojana | Home Page |
| JOIN US |