2026 में Mobile से बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?

Table of Contents

2026 में Mobile से बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?

2026 में Mobile से बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?
2026 में Mobile से बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?

2026 मोबाइल से बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं ? (How to Make Children’s Birth Certificate from Mobile in 2026?)

2026 मोबाइल से बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं यह शब्द सुनकर आप भी चौंक जाएंगे, जबकि यह 2026 में बहुत ही आसान हो चुका है। अब डिजिटल की दुनिया में आप बहुत ही आसानी से अपने हाथों से अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) बना सकते हैं। आपको जानकर खुशी होगी, यह बहुत ही आसान steps में हो सकता है। 2026 में मोबाइल से बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आप सभी को कुछ दस्तावेज जरूरी हो सकते हैं, जिनके द्वारा आप आसानी से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र मोबाइल से बना सकते है।

 

2026 मोबाइल से बच्चों का जन्म प्रमाण (Birth Cirtificate) पत्र बनाने का overview

दोस्तों 2026 में मोबाइल से बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनना पहले से कहीं ज़्यादा आसान और पूरी तरह ऑनलाइन हो गया है। अब आपको किसी सरकारी office के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं है। घर बैठे अपने मोबाइल से ही जन्म प्रमाण पत्र (Birth Cirtificate) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं,आपके मन में एक सवाल चल रहा होगा कि ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए क्या-क्या Important Document चाहिए? , लेकिन हम आपको मोटा-मोटी बता दें ज़रूरी दस्तावेज़ माता-पिता का पता प्रमाण जैसे (बिजली बिल, राशन कार्ड, वोटर आईडी आदि) अपलोड कर  और कुछ ही दिनों में जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड भी कर सकते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि 2026 में मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं, तो यह प्रक्रिया आपके लिए बेहद सरल और समय बचाने वाली है। बनाने में बिल्कुल भी देरी न करें।
 
 

जन्म प्रमाण पत्र का महत्व (Importance of Birth Certificate)

  • कानूनी पहचान का प्रमाण – यह जन्म तिथि और जन्म स्थान का आधिकारिक प्रमाण देता है।
  • स्कूल और कॉलेज में प्रवेश – एडमिशन के समय अनिवार्य दस्तावेज के रूप में मांगा जाता है।
  • सरकारी दस्तावेज बनवाने में जरूरी – आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड आदि के लिए आवश्यक।
  • सरकारी योजनाओं का लाभ – विभिन्न सरकारी योजनाओं और छात्रवृत्तियों के लिए जरूरी।
  • नौकरी और भविष्य के कार्यों में उपयोगी – आयु प्रमाण के रूप में काम आता है।
  • संपत्ति और कानूनी मामलों में सहायक – कानूनी प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण दस्तावेज।

 

ऑनलाइन आवेदन के लाभ (Benefits of Online Application)

पहले जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता था और कागजी प्रक्रिया में काफी समय बर्बाद होता था। लेकिन अब Janm Praman Patra Online बनवाने की सुविधा ने इस पूरी प्रक्रिया को आसान और आधुनिक बना दिया है। इसके प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं:

  • समय की बचत (Time Saving) – घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से आवेदन कर सकते हैं, लंबी लाइनों से छुटकारा मिलता है।

  • आसान और तेज प्रक्रिया (Easy & Fast Process) – कुछ ही स्टेप में फॉर्म भरकर तुरंत सबमिट किया जा सकता है।

  • पारदर्शिता (Transparency) – आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।

  • कम खर्च (Cost Effective) – यात्रा और अन्य अतिरिक्त खर्च से बचाव।

  • 24×7 उपलब्धता (Available 24×7) – किसी भी समय और कहीं से भी आवेदन करने की सुविधा।

  • डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित (Secure Digital Record) – दस्तावेज ऑनलाइन सुरक्षित रहते हैं और भविष्य में आसानी से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

 

2026 में Online जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ (Documents Required To Make Birth Certificate Online)

क्रम संख्या दस्तावेज का नाम विवरण
1 अस्पताल द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र / डिस्चार्ज स्लिप बच्चे के जन्म का प्रारंभिक प्रमाण
2 माता-पिता का आधार कार्ड पहचान प्रमाण के लिए
3 परिवार रजिस्टर / राशन कार्ड पारिवारिक विवरण के लिए
4 निवास प्रमाण पत्र पते के सत्यापन के लिए
5 मोबाइल नंबर ओटीपी सत्यापन के लिए आवश्यक
6 पासपोर्ट साइज फोटो यदि आवेदन में आवश्यक हो
 

आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज साफ स्कैन करके PDF या JPG फॉर्मेट में रखें और फाइल साइज (आमतौर पर 2MB तक) का ध्यान रखें। नाम, जन्म तिथि और पता अच्छी तरह मिलान कर लें ताकि फॉर्म रद्द न हो। मोबाइल नंबर सक्रिय रखें, ताकि ओटीपी आसानी से आ सके।

अस्पताल से मिले जन्म रिकॉर्ड को संभाल कर रखें, क्योंकि ये आगे चलकर चिकित्सकीय और कानूनी कामों में काम आते हैं। फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार पूरी जानकारी जरूर जांच लें।

 

2026 में Mobile से जन्म प्रमाण पत्र आवेदन कैसे करें स्टेप बाय स्टेप (How to Apply for Birth Certificate on Mobile) 

 

1st Step

जन्म की घटना रजिस्टर करें 

  • अस्पताल में जन्म होने पर – अगर बच्चे का जन्म अस्पताल, नर्सिंग होम या स्वास्थ्य केंद्र में हुआ है, तो आमतौर पर वहीं से जन्म रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कर दी जाती है। आपको सिर्फ डिस्चार्ज सर्टिफिकेट सुरक्षित रखना चाहिए।

  • घर पर जन्म होने पर – यदि जन्म घर पर हुआ है, तो 21 दिनों के भीतर अपने स्थानीय नगर निगम, पंचायत या तहसील कार्यालय में जाकर रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं। देरी होने पर अतिरिक्त दस्तावेज या जुर्माना लग सकता है।

  • जरूरी मेडिकल रिकॉर्ड संभालें – जन्म के समय मिले मेडिकल रिकॉर्ड, जैसे जन्म का समय और वजन, सुरक्षित रखें। ये आगे चलकर टीकाकरण और स्वास्थ्य योजनाओं में काम आते हैं।

2nd Step

🌐  वेबसाइट/पोर्टल पर जाएं

मोबाइल ब्राउज़र में नीचे वाली आधिकारिक वेबसाइट खोलें:

👉 National Birth & Death Registration Portal:

🔗 https://crsorgi.gov.in/

(यह भारत सरकार का आधिकारिक पोर्टल है जहाँ से प्रमाण पत्र के लिए आवेदन होता है

 

3rd Step

📝 3) साइन-इन / पंजीकरण

  1. “Public User Sign Up” या “Sign In” पर क्लिक करें।

  2. अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल डालकर OTP से वेरिफ़ाई करें, और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें । 

3.पासवर्ड सेट करें और सबमिट करें

रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन किया लॉगिन करने के बाद

4rth Step

📋 4) फॉर्म भरें

अब आवेदन फॉर्म में ये जानकारी सावधानीपूर्वक भरें:

🔹 बच्चे का नाम, जन्म तिथि, जन्म का स्थान

🔹 माता-पिता का नाम और पहचान संख्या (आधार)

🔹 पता/पता प्रमाण

🔹 मोबाइल नंबर (OTP वेरिफ़िकेशन)

🔹 अन्य पूछी गई जानकारी

 

फॉर्म भरने के बाद दस्तावेज अपलोड करें (जैसे अस्पताल का जन्म प्रमाण, आधार कार्ड स्कैन आदि)

5th Step

💳 5) फीस भुगतान

✔️ आवेदन की फीस आमतौर पर थोड़ी सी होती है —

• 1 महीने के अंदर आवेदन: लगभग ₹10

• 6 महीने बाद: ₹30

• 1 साल से ज़्यादा बाद: ₹55-₹60

(राज्य के नियमों के अनुसार ज़रा बदलाव हो सकता है)

ऑनलाइन भुगतान UPI/नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड से किया जा सकता है।

Six & Last Step

📤 6) सबमिट करें और ट्रैक करें

✔️ सबमिट करने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा — इसे संभालकर रखें।

✔️ आप इसी पोर्टल या मोबाइल से अपने आवेदन की स्थिति (status) ट्रैक कर सकते हैं।

✔️ मंज़ूरी के बाद आप PDF में जन्म प्रमाण पत्र को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

 

📌 अगर अस्पताल में जन्म के बाद बन गया था जन्म प्रमाण पत्र?

अधिकतर अस्पताल बच्चे के जन्म के तुरंत बाद ही जन्म सूचना/प्रमाण पत्र जारी कर देते हैं। अगर नहीं हुआ है, तो ऊपर दिए गए ऑनलाइन तरीके से मोबाइल से आवेदन करना सबसे आसान तरीका है।

 

IMPORTANT LINK

विवरण लिंक
Apply Online Click Here
Official Website Click Here
WhatsApp Channel Join (Latest Update) Click Here
Telegram Channel Join (Latest Update) Click Here

 

RELATED POST

 PM Awas Yojana 2026: नई लाभार्थी List जारी, घर बनाने के लिए पैसा मिलना शुरू

Udyogini Yojana 2025-26 महिलाओं को मिलेगा ₹3 लाख का लोन ऐसे करें आवेदन Apply Online

 

 

❓ FAQ – 2026 में मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं , सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले प्रश्न

Q1. 2026 में मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?

2026 में आप घर बैठे मोबाइल से ही Birth Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सरकारी पोर्टल Civil Registration System (crsorgi.gov.in) या UMANG ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन सबमिट कर दें।


Q2. क्या जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तर जाना जरूरी है?

नहीं, अगर जन्म हाल ही में हुआ है और रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध है, तो अधिकतर मामलों में आप पूरा प्रोसेस मोबाइल से ही कर सकते हैं। सिर्फ लेट रजिस्ट्रेशन (1 साल से ज्यादा) में कभी-कभी स्थानीय नगर निगम या पंचायत जाना पड़ सकता है।


Q3. जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ जरूरी हैं?

  • अस्पताल का जन्म प्रमाण / डिस्चार्ज स्लिप

  • माता-पिता का आधार कार्ड

  • पता प्रमाण

  • मोबाइल नंबर (OTP के लिए)


Q4. जन्म के कितने दिन के अंदर आवेदन करना चाहिए?

जन्म के 21 दिनों के अंदर आवेदन करना सबसे आसान रहता है।

अगर 21 दिन से ज्यादा हो जाए तो लेट फीस या शपथ पत्र (Affidavit) की जरूरत पड़ सकती है।


Q5. जन्म प्रमाण पत्र की फीस कितनी लगती है?

सामान्यतः फीस बहुत कम होती है (₹10–₹50 के बीच), लेकिन यह राज्य के नियमों पर निर्भर करती है। कुछ राज्यों में पहली कॉपी मुफ्त भी मिलती है।


Q6. ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें?

आप DigiLocker या UMANG ऐप से PDF फॉर्मेट में जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या बच्चे की जन्म जानकारी चाहिए होती है।


Q7. अगर बच्चे का जन्म घर पर हुआ है तो क्या करें?

ऐसे में आपको अपने क्षेत्र के रजिस्ट्रार (नगर निगम / ग्राम पंचायत) में जन्म की सूचना दर्ज करानी होगी। उसके बाद आप ऑनलाइन रिकॉर्ड चेक कर सकते हैं।


Q8. जन्म प्रमाण पत्र बनने में कितना समय लगता है?

ऑनलाइन आवेदन के बाद आमतौर पर 7 से 15 दिन के अंदर प्रमाण पत्र जारी हो जाता है। कुछ जगहों पर यह प्रक्रिया और भी जल्दी पूरी हो जाती है।


Q9. क्या जन्म प्रमाण पत्र जरूरी दस्तावेज़ है?

हाँ, यह बच्चे के स्कूल एडमिशन, पासपोर्ट, आधार कार्ड, सरकारी योजनाओं और भविष्य की कई जरूरी प्रक्रियाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है।

Leave a Reply